फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of Rape and Forced Conversion Arrested

Kushinagar News: दुष्कर्म व धर्मांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of Rape and Forced Conversion Arrested
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व धर्म परिवर्तन का मुख्य आरोपी मुन्नीपट्टी निवासी जियाउद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफतारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

आराेपी जियाउद्दीन पहली पत्नी की हत्या के आरोप में छह वर्ष जेल में बिता चुका है। जेल से बाहर आने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज से दूसरी शादी करने के बावजूद युवती को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया और पत्नी के तौर पर किराए के कमरे में फाजिलनगर में रखा था। पुलिस जियाउद्दीन की कुंडली खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
युवती ने जियाउद्दीन पर नशीला पदार्थ पिला कर शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा दाहूगंज बाजार का दुकानदार व नगर पंचायत सेवरही निवासी पवन सोनी व आलमगीर पर अश्लील वीडियो बनाने व धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व जूस में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोशी की हालत में जियाउद्दीन ने दुष्कर्म किया। पवन सोनी ने मोबाइल में इसका वीडियो बनाया। पीड़िता जब होश में आई तो उसे इसकी जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे वीडियो वायरल करने व धमकी देकर चुप करा दिया।

इसके तीन दिन बाद जियाउद्दीन ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को चंगुल में फंसा लिया और पटहरेवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में ले गया। युवती का कहना है कि दुष्कर्म के बाद उसे कमरे में बंद कर जियाउद्दीन लौट आया। एक दिन बाद अपने दोस्त पवन के साथ फाजिलनगर पहुंचा और शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जियाउद्दीन दो वर्ष तक फाजिलनगर स्थित किराए के कमरे पीड़िता को बतौर पत्नी रखा। इस बीच जियाउद्दीन कुछ दिनों के लिए विदेश भी गया था। विदेश से लौट कर आने के बाद जियाउद्दीन ने पीड़िता को पासपोर्ट बनवाने के नाम पर लखनऊ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed