{"_id":"63f65884abd9185a080117b7","slug":"accused-of-firing-admitted-in-medical-college-kushinagar-news-c-7-1-63031-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोली चलाने का आरोपी मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोली चलाने का आरोपी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार गांव में शुक्रवार की शाम बकरी चराने के विवाद में गोली चलाने के आरोपी की हालत बिगड़ गई है। उपचार के लिए पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में बीते शुक्रवार को बकरी चराने पर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद करमैनी डीह टोला निवासी जियाउल इस्लाम (60) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। हमले में करमैनी निवासी आरिफ (25) घायल हो गए। उनकी गर्दन के पास गोली लगी। पुलिस ने आरोपी और घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित आरिफ की बहन अफसर जहां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जियाउल इस्लाम पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया। आरोपी पहले से ही बीमार था। घटना के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। इसलिए उसे पुलिस अभिरक्षा में परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना में घायल युवक की तबीयत ठीक है।