फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of collecting 31 hundred rupees from women who went for delivery

Kushinagar News: प्रसव कराने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने वसूले रुपये

Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of collecting 31 hundred rupees from women who went for delivery
प्रसव कराने गई महिलाओं से 31 सौ रुपये वसूलने का आरोप
विज्ञापन

- परिजनों के हंगामा करने पर छह सौ रुपये लौटाए
- पीड़ितों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया पत्र
दुदही। सीएचसी दुदही में मंगलवार को प्रसव कराने आई दो महिलाओं से प्रसव कक्ष में स्वास्थ्यकर्मिय पर 31 सौ रुपये वसूलने का आरोप है। इसकी जानकारी होने पर जब एक महिला के परिजनों ने हंगामा किया तो उसे छह सौ रुपये लौटाए गए। दूसरी महिला के रुपये नहीं लौटाए गए। दोनों महिलाओं ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। दो सप्ताह पूर्व इसी सीएचसी पर प्रसव कक्ष से एक कुतिया मांस का टुकड़ा लेकर भाग गई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। अब इस मामले में सीएचसी चर्चा में है।
सोमवार की रात मठिया माफी निवासी संदीप यादव अपनी पत्नी अनीता को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। आरोप है कि पहले उनसे दवा के नाम पर दो सौ रुपये, चार सौ फिर तीसरी बार में पांच सौ रुपये ले लिए। चौथी बार जब स्वास्थ्यकर्मियों ने रुपये मांगे तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला शांत हो पाता, इसके पहले बतरौली धुरखड़वा के दशरथ कुशवाहा अपनी पत्नी चंदा देवी को लेकर सीएचसी पर प्रसव कराने पहुंच गए। वह पत्नी को बोलेरो से उतारकर भर्ती करा पाते। इसके पहले गाड़ी में प्रसव हो गया। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से दो हजार रुपये वसूले जाने का आरोप है। बाद में भर्ती करके उपचार किया गया। उनसे रात में बाहर से दवा मंगाई गई। रुपये मांगने और बाहर से दवा मंगाने की बात पर दोनों के परिजनों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। परिजनों का गुस्सा देखकर स्वास्थ्यकर्मियों ने छह सौ रुपये वापस कर दिए। इस मामले में मंगलवार को संगिनी संघ की जिलाध्यक्ष किरन तिवारी, आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष रीता पटेल ने दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी हुई है। पीड़ितों के शिकायती पत्र पर तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया है। आरोप सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अरविंद कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, दुदही सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed