{"_id":"668f165caf7d01fb0a02fd64","slug":"accused-of-closing-the-culvert-by-pouring-soil-crops-drowned-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119714-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिट्टी डालकर पुलिया बंद करने का आरोप, फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिट्टी डालकर पुलिया बंद करने का आरोप, फसल डूबी
Thu, 11 Jul 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना के क्षेत्र के गांव जोगिया बिचली पट्टी निवासी व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को शिकायत पत्र देकर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया को मिट्टी डालकर बंद कर देने का आरोप लगाया है। इससे गांव की 50 एकड़ फसल डूब रही है। उपजिलाधिकारी ने बंद पुलिया को तत्काल खोलने का आदेश दिया है।
गांव के नितांत सिंह व अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि जोगिया गांव की बरसात की पानी निकासी के बनी पुलिया से पानी नहीं निकल रहा है। उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि उन्होंने राजस्व टीम व पुलिस को आदेश दिया है कि तत्काल पुलिया से मिट्टी हटाई जाए ताकि पानी बाहर जा सके।