{"_id":"631f7a2ddd06706c594abe33","slug":"accused-of-cheating-by-changing-atm-card-arrested-kushinagar-news-gkp4502859194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। पासवर्ड देखकर, कार्ड बदलकर और ऑनलाइन रकम निकालकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे नगर में एक्सिस बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 60 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, फर्जी सिमकार्ड और आधारकार्ड बरामद हुए हैं।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 11 सितंबर की देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम इरफान खान उर्फ कल्लू उर्फ बाडीगार्ड है। यह चित्रकूट धाम के करवी वार्ड नंबर-दो का निवासी है। उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल पांच मोबाइल फोन, भिन्न-भिन्न 15 एटीएम, 26 सिमकार्ड, 26 आधारकार्ड और 60 हजार रुपये बरामद हुए है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये लोग हुए थे धोखाधड़ी के शिकार
एसपी ने बताया कि जरीना पत्नी मुहम्मद जुनैद निवासी वीर अब्दुल हमीदनगर से धोखाधड़ी के दस हजार रुपये, रामभजन प्रसाद निवासी कठहा थाना धनहां, पश्चिमी चंपारण, बिहार के साथ हुई धोखाधड़ी के 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। प्रदीप सिंह निवासी खड्डा खुर्द, थाना कोतवाली पडरौना से हुई धोखाधड़ी के दस हजार रुपये, अमीना खातून निवासी कोठिलवा बबुइया हरपुर, थाना कोतवाली पडरौना से धोखाधड़ी करके लिए गए 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अपराध का तरीका
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एटीएम से रकम निकालने आए ग्राहकों को निशाना बनाता था और उनका पासवर्ड बातों में उलझाकर देख लेता था। उसके बाद उसी कंपनी का एटीएम कार्ड धोखे से बदल देता था। उसके बाद ग्राहक के मूल एटीएम कार्ड से पासवर्ड की सहायता से रकम निकाल लेता था। इसी तरह सिमकार्ड व आधार कार्डों से फर्जी भिन्न-भिन्न बैंकों का एटीएम कार्ड जारी कराता था तथा अन्य मोबाइलों में सिम डालकर उसे लिंक करा लेता था। इन्हीं सिमकार्डों व आधार कार्डों से ऑनलाइन बैंकिंग के फर्जी एकाउंट भी खोलवाता था। जरूरत पड़ने पर एटीएम फ्राड का पैसा भी अपने अन्य सदस्यों को ट्रांसफर कर देता था। इसके खिलाफ पडरौना कोतवाली में चार और पीलीभीत में तीन मुकदमे दर्ज हैं।