{"_id":"69863a93bc051dae5d0ff854","slug":"accused-of-burning-the-bike-of-a-youth-who-had-gone-to-the-wedding-procession-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-154212-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरात गए युवक की बाइक जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरात गए युवक की बाइक जलाने का आरोप
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए एक युवक की बाइक को कुछ लोगों द्वारा गन्ने के खेत में ले जाकर जलाने का आरोप लगा है। इसकी जानकारी जब तब लोगों को मिली तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बाइक की पुलिस वीडियो बनाकर वापस लौट आई।
महुई खुर्द निवासी सत्येन्द्र पांडेय ने कसया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके वहां बृहस्पतिवार को बरात गई थी। जिसमें दूल्हे के दोस्त विजय शर्मा निवासी परसौनी खुर्द अपनी बाइक लेकर पहुंचे थे। बाइक दूल्हे के घर के बगल में एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी कर नाश्ता करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक को घर के बगल स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर जला दिया।
आग की लपटें देख महिलाओं ने शोर मचाया। उसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। थाने पर तहरीर देने की बात कह कर चली गई। इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिली थी। जांच पड़ताल की जा रही है।