फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of attack on woman with sharp weapon sent to jail

Kushinagar News: महिला पर धारदार हथियार से हमले के आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack on woman with sharp weapon sent to jail
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में बुधवार की देर शाम को धारदार हथियार से वार कर महिला को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। आरोपी कृष्णा गौड़ को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर महिला का इलाज दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
विज्ञापन



बुधवार की शाम को युवक ने पुरानी रंजिश में बगल की रीता देवी (35) को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया और घायल महिला को सीएचसी विशुनपुरा भेज दिया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कृष्णा गौड़ और अज्ञात पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना जटहां बाजार इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed