{"_id":"60edc6018ebc3ee59c071ca8","slug":"accused-arrested-for-robbing-gold-chain-kushinagar-news-gkp4017348136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। 10 जुलाई को नगर के आवास विकास कॉलोनी से एक महिला की सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को पडरौना कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को गायत्री मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया। सोने की चेन बेचकर रखे गए 12 हजार रुपये नकद भी बरामद किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक महिला से सोने की चेन लूटकर एक आरोपी भाग गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। मंगलवार को उसे शहर के गायत्री मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम राज यादव है। वह पडरौना नगर के ही आंबेडकर नगर नौका टोला वार्ड नंबर-सात का निवासी है। लूटी गई चेन बेचकर रखे गए 12 हजार रुपये नकद उसके पास से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी में एसआई आलोक कुमार, कांस्टेबल अजीत यादव और संदीप यादव शामिल रहे।