{"_id":"6abc27a1db9c708ea20eb63a","slug":"accusation-of-knife-attack-on-a-married-woman-over-dowry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169065-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता पर चाकू से हमले का आरोपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता पर चाकू से हमले का आरोपा
विज्ञापन
रामकोला। लसधावट छावनी टोला में दहेज के लिए विवाहिता पर चाकू से हमले का आरोप है। कसया थाना क्षेत्र के बकनहा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति राकेश गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी रितिका की शादी 11 मार्च 2024 को लसधावट छावनी टोला के राकेश गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति राकेश गुप्ता, ससुर रूदल गुप्ता, सास संजावती और देवर आकाश कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दो लाख रुपये देने के बाद मकान बनवाने के नाम पर भी करीब 15 लाख रुपये धीरे-धीरे देने की बात कही है।
बेटी के गर्भवती होने पर गर्भ को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। 25 सितंबर की शाम देवर आकाश ने रितिका से जमीन लिखवाने के लिए एक लाख रुपये मांगने को कहा। रितिका के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आकाश ने रितिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राकेश गुप्ता, देवर आकाश समेत चार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।