फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accountant suspended

लेखपाल को निलंबित किया

Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
हाटा। विकास खंड हाटा के लोहिया गांव महुई में डीएम ने दोपहर बाद चौपाल लगाई। डीएम ने गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पहले एसडीएम ने सुबह ही गांव के लेखपाल और कोटेदार को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे की बात लेकर दो पक्षोें में डीएम के सामने ही नोकझाेंक हो गई। करीब तीन बजे गांव में पहुंचे डीएम ने सबसे पहले गांव के लोगों को शासन की योजनाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन


गांव में कुछ लोगों ने पेंशन नहीं बनने की शिकायत की तो डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सभी बिंदुओं की जांच के बाद डीएम ने जब सरकारी भूमि पर कब्जे की बात पूछी तो गांव के दो पक्ष एक दूसरे पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर वहां नोकझोेंक होने लगी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर जांच टीम गठित कर सरकारी भूमि को चिह्नित कर कब्जा हटवाने की बात कही।

इसके पहले एसडीएम जेपी गुप्ता ने गांव के लोगों की वरासत दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर हलका लेखपाल को निलंबित कर दिया साथ ही कोटे की दुकान को भी वितरण व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। चौपाल के दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed