फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accidents88

कांवड़ियों के वाहन से टकराई कार, दो चोटिल

Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
accidents88
कांवड़ियों के वाहन से टकराई कार, दो चोटिल
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला व महुआरी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला व महुआरी के बीच फोरलेन के दक्षिणी लेन पर बुधवार को दोपहर बाद कांवड़ियों की कार से एक अन्य कार टकरा गई। हादसे में दो लोग चोटिल हो गए। एक कार में छह लोग सवार थे, जबकि कांवड़िए कार के बाहर खड़े थे।

बिहार के गोपालगंज निवासी अभिषेक दुबे अपनी पुत्री का इलाज कराकर कार से परिवार के सदस्यों के साथ गोरखपुर से वापस घर लौट रहे थे। दोपहर बाद हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तितिला व महुआरी के बीच बने कट से आगे निकले थे, तभी ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फोरलेन पर दो बार पलटने के बाद कांवड़ियों की सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। गनीमत रही कि उस समय वाहन में कोई कांवड़िया नहीं बैठा था। कुछ लोग बगल में खड़े थे तो कुछ निकट में स्थित ढाबे पर नाश्ता कर रहे थे। अभिषेक की कार में सवार उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्र आरबी दुबे, शिखर दुबे, पुत्री साह्वी दुबे और कीर्ति दुबे पुत्री मुन्ना दुबे सवार थीं। कार में नम्रता पांडेय पुत्री मनोज पांडेय भी बैठी थीं। इनमें किसी को चोट नहीं आयी। जबकि कांति देवी पत्नी भगवानदीन निवासी लेवड़ी और दीनानाथ पुत्र गंगाराम निवासी बघमरवा थाना त्रिलोकपुर को हल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। कांवड़िए सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सोहना गांव से बाबाधाम जा रहे थे। कांवड़ियों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। दूसरी गाड़ी आने के बाद कांवड़िए बाबाधाम रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed