फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accidental death

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
accidental death

विज्ञापन
रामकोला। बीते 29 अप्रैल को थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज के पास बाइक से आ रहे दो युवक किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायल युवकों का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसमें से एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर रामकोला थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के इंदरसेनवा निवासी रामनिवास गोविंद राव (62) संजीव प्रजापति (26) के साथ बीते 29 अप्रैल को बाइक से कहीं से आ रहे थे। अभी वे मेहदीगंज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर गोरखपुर रेफर कर दिए थे। लेकिन परिजन घायलों का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। वहां इलाज के दौरान ही संजीव प्रजापति (26) की मौत हो गई, जबकि राम निशास गोविंद राव का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन

परिजन संजीव का शव लेकर रामकोला थाने पहुंचे, जहां रामकोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बनारसी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed