{"_id":"6491f3b21d49e9d6fe0dc8a4","slug":"accidental-death-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-321-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन से गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत
Wed, 21 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर कप्तानगंज के सुधियानी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर की तरफ जा रही एक सवारी गाड़ी से 50 वर्षीय महिला गिर गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला कुछ दिन से बीमार थीं, पति उनका इलाज कराने के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे।
नरकटियागंज से गोरखपुर को जाने वाली 05449 सवारी गाड़ी मंगलवार की सुबह 4:56 बजे कप्तानगंज से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। अभी सुधियानी रेलवे क्रासिंग से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के थाना चनपटिया, चुहड़ी गांव की 50 वर्षीय शांति देवी ट्रेन से गिर गईं। उनके साथ जा रहे पति मंटू शाह बोदरवार रेलवे स्टेशन पर उतरकर रेलवे लाइन के रास्ते करीब चार किलोमीटर दूर घटना स्थल पर पहुंचे तो पत्नी शांति देवी मृत पड़ीं मिली। मंटू ने बताया कि शांति कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। बाथरूम से लौटने के बाद जब वे अपनी सीट पर बैठने जा रहीं थी। उसी दौरान वो ट्रेन से नीचे गिर गईं। घटना की सूचना पर पहुंचे बोदरवार चौकी इंचार्ज राकेश रोशन सिंह, चंदन कुमार भारती, धीरज पाल और महिला कांस्टेबल प्रीति शाह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक शांति देवी के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0000000
अभी तय हुई थी बड़े पुत्र की शादी
मृतक शांति देवी के पति मंटू शाह ने बताया कि उनके तीन पुत्र और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़े बेटे बलराम की शादी तय हुई है। बड़ा पुत्र बलराम और दूसरा बेटा किशन हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा परशुराम घर पर रहता है। पत्नी का शव देख वे बार-बार बदहवास हो जा रहे थे।