{"_id":"617073363e0d0b704c6e809e","slug":"accident-kushinagar-news-gkp413495737","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आई बाइक, दंपती की मौत, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आई बाइक, दंपती की मौत, बालिका घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की चपेट में आई बाइक, दंपती की मौत, बालिका घायल
रामपुर बगहा गांव के सामने बाइक सवार को चपेट में लेकर भाग रहा था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर बुधवार दोपहर रामपुर बगहा गांव के सामने बोलेरो ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। पकड़े जाने के भय से वाहन लेकर भाग रहे चालक ने दो सौ मीटर आगे दूसरी बाइक को चपेट में ले लिया। बगहा खुर्द के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां की गोद में बैठी एक वर्षीय बालिका घायल हो गई। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से भाग गया।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे महाराजगंज जिले के नंबर की बोलेरो कप्तानगंज से रामकोला की तरफ से आ रही थी। अभी रामपुर बगहां गांव के सामने रामकोला की तरफ से जा रहे इसी गांव के बाइक सवार दिनेश यादव को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। इससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। पकड़े जाने के भय से बोलेरो चालक तेज गति से भागने लगा।
करीब दो सौ मीटर आगे जैसे ही बगहा खुर्द गांव के सामने पहुंचा तो कप्तानगंज से इलाज करवाकर घर जा रहे कठिनाइयां निवासी बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। इससे अमित सिंह और उनकी पत्नी बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की गोद में बैठी एक वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया कि रामकोला-कप्तागनंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो की चपेट से दो बाइक सवार चार लोग घायल हुए थे। इसमें से दो की मौत मौके पर हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घायलों का इलाज सीएचसी रामकोला कराया गया। यहां से गंभीर हालत में बालिका को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।