फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident

हादसे में ट्रक चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। मल्लूडीह फोरलेन फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में टकराए ट्रक के चालक की मौत हो गई और हेल्पर समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार भोर के लगभग चार बजे रायबरेली से प्याज लेकर ट्रक बिहार जा रहा था। पहिए में कुछ खराबी आई तो चालक व हेल्पर मल्लूडीह फ्लाईओवर पर ही ट्रक खड़ा कर बनाने में जुट गए। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा से बिहार जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। इससे उस चालक व हेल्पर फंस गए। उन्हें काफी मशक्कत से बाहर निकाल सीएचसी कसया भेजवाया गया। वहां चिकित्सक ने चालक राजू उर्फ संगम लाल (32) को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेल्पर रामनयन पटेल (38) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं खड़े ट्रक के चालक रामू पाल (38) व हेल्पर अनुज (28) भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed