फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accident in Kushinagar Tragic death of two people due to overturning of tractor

कुशीनगर में हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक और मजदूर की मौत

Sat, 08 Jul 2023 01:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। इसके बाद घंटों बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया। यह घटना कुबेरस्थान के मिसिरपट्टी के चंवर में हुई है।

विज्ञापन
Accident in Kushinagar Tragic death of two people due to overturning of tractor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से शुक्रवार को दोपहर में चालक और मजदूर की मौत हो गई। एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से दबे हुए दोनों शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अमवा बुजुर्ग गांव निवासी समीर (22) और सुनील खरवार उर्फ टाइगर (25) अजीमुल्लाह अंसारी के ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे। शुक्रवार को ईंट भट्ठे से ईंट लेकर गिराने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे लौटते समय मिश्र पट्टी गांव के बाहर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
विज्ञापन


इसमें चालक समीर और मजदूर सुनील खरवार दब गए। आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे, लेकिन प्रयास के बाद भी दबे मजदूर और चालक को बाहर नहीं निकाल सके। करीब एक घंटा बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों युवकों के घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण गांव में संचालित हो रहे ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव के बाहर अंधे मोड़ पर ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण हादसा होने का दावा प्रत्यक्षदर्शियों ने किया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर घरवाले पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। गांववालों का आरोप है कि पुलिस को दुर्घटना के बाद तत्काल जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची। अगर समय से पहुंच गई होती तो शायद युवकों की जान बच गई होती।

कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर की गति तेज थी। अचानक मोड़ पर ब्रेक लगाने के चलते ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई।
युवकों के कंधे पर था घर की जिम्मेदारी का बोझ

सुनील दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। वहीं समीर तीन भाइयों में बड़ा था। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। दोनों युवक आर्थिक कमजोरी की वजह से सुबह से शाम तक मेहनत करते थे। ताकि परिवार को दो जून की रोटी नसीब हो सके। युवकों की मौत के बाद घरवालोंं में चीख-पुकार मच गई है। दोनों युवकों का रिश्ता तय करने की बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed