फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident in kushinagar

ट्रक की चपेट में आने से साली की मौत, जीजा घायल

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident in kushinagar
ट्रक की चपेट में आने से साली की मौत, जीजा घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। कस्बे के आजाद चौक के पास रसोई गैस सिलिंडर लदे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे, उससे पहले ही साली की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीजा को मौजूद लोगों ने कस्बा स्थित सीएचसी भिजवाया।
महराजगंज जिले के परतावल बाजार निवासी रूपई (65) शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे साली जलेसरा (60) को कस्बा के हरिहरनाथ दक्षिणी मोहल्ला स्थित कांशीराम आवास स्थित उनके घर छोड़ने बाइक से आ रहे थे। जलेसरा छठ पर्व पर जीजा के घर परतावल गई थीं। जैसे ही कस्बे के आजाद चौक के पास पहुंचे कि रसोई गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी जलेसरा ट्रक के पहिया के नीचे दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रूपई भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने कस्बा स्थित सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ संजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को थाने ले गए। एसओ ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मृतक जलेसरा के पुत्र सुजीत की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में कोहराम
जलेसरा की मौत के बाद उनके घर में मातम छा गया। जलेसरा के पति गोबरी साहनी की पहले ही मौत हो चुकी है। जलेसरा के दो पुत्र रामभवन और सुजीत हैं। रामभवन दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। दूसरा बेटा सुजीत पत्नी और मां के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed