{"_id":"610adb818ebc3ec1fe1cffa2","slug":"abvp-kushinagar-news-gkp4044364113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप की अगुवाई में दो स्कूलों के छात्रों ने किया प्रदर्शन, छह घंटे चला धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप की अगुवाई में दो स्कूलों के छात्रों ने किया प्रदर्शन, छह घंटे चला धरना
विज्ञापन
कम अंक आने पर खफा होकर छात्र छात्राओं ने अभाविप की अगुवाई में बेलवां चुंगी चौराहे कर प्रदर्शन किय
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभाविप की अगुवाई में दो स्कूलों के छात्रों ने किया प्रदर्शन, छह घंटे चला धरना
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज और सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री के छात्रों ने कम नंबर आवंटन का आरोप लगाया
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सीबीएसई की दसवीं कक्षा में कम अंक आवंटन का आरोप लगाते हुए अभाविप की अगुवाई में दो स्कूलों के छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ये लोग बेलवां चुंगी पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। एसडीएम के काफी मान मनौव्वल पर ये लोग माने। छह घंटे चल धरने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीएम सदर ने विद्यालय प्रबंधन और छात्रों के प्रतिमंडल को बृहस्पतिवार को वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया है।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। ऐेसे में भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं के अंक उम्मीद से कम आए। इससे नाराज कुछ विद्यार्थी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय पहुंचे और परीक्षा में नंबर कम होने के विषय में विद्यालय प्रशासन से जानकारी मांगी। विद्यालय प्रशासन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विद्यार्थी गेट पर हंगामा करने लगे।
जानकारी होने पर दोपहर करीब एक बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री वीर प्रताप की अगुवाई में कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। ये लोग नारेबाजी करते हुए बेलवा चुंगी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनुज कुमार सिंह और एसडीएम सदर कोमल यादव ने धरने पर बैठे विद्यार्थियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नेता डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार एसडीएम ने बृहस्पतिवार की सुबह छात्रनेताओं के प्रतिमंडल और दोनों विद्यालयों के प्रबंध समिति के सदस्यों को कार्यालय बुलाकर बात सुनने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
इसके पहले एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के गेट पर भी परीक्षा में अंक निर्धारण में मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्र नेताओं और विद्यालय प्रशासन से वार्ता की और हंगामा कर रहे छात्र नेताओं को समझाकर शांत करा दिया। इस दौरान सागर जायसवाल, किशन कुशवाहा, आदित्य श्रीवास्तव, राज सिंह, सोनू राज कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद थे।
छह घंटे तक बंद रहा बाईपास पर आवागमन
नगर का बाईपास रोड कठकुइयां रोड से बेलवा चुंगी के रास्ते जटहां रोड में मिलता है। सीबीएसई दसवीं में नंबर आवंटन में मनमानी का आरोप लगाकर नगर के बेलवा चुंगी चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं के धरने के दौरान करीब छह घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इससे इस रास्ते पर दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
असंतुष्ट छात्र बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं : प्रधानाचार्य
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य मृत्युंजय मिश्र ने बताया कि विद्यालय में कोई हंगामा नहीं हुआ था। कुछ छात्र परीक्षा में अंक कम मिलने पर असंतोष जता रहे थे। उन्हें सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा देने का सुझाव दिया गया है। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण का कहना है कि विद्यार्थियों की भावनाओं के साथ विद्यालय पूरी तरह समर्पित है। बोर्ड को परीक्षार्थियों की समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। परीक्षा में मिले अंक से असंतुष्ट छात्र बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय स्तर से जिस मदद की जरूरत होगी, उपलब्ध कराई जाएगी।
बोले विद्यार्थी, कम अंक मिलने से हुई निराशा
भारतीय इंटर कॉलेज के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पूरे वर्ष विद्यालय की तरफ से हुई ऑनलाइन पढ़ाई में वे नियमित रूप से शामिल रहे। नौवीं कक्षा में भी बेहतर अंक मिले थे। बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक नहीं मिलने से निराशा हुई है। इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की। वहीं सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल से जुड़े छात्रों ने बताया कि पूरे वर्ष परिश्रम से पढ़ाई के बाद परीक्षा में बेहतर अंक नहीं हैं। वहीं कई बच्चों के कक्षा नौवीं में बेहतर अंक न होने के बाद उनके परीक्षा में अंक बेहतर आए हैं। इससे मन में असंतोष है। इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई।