फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   above 90 percent voting poling booth employee will be honured

90 प्रतिशत मतदान वाले बूथ के कर्मचारी होंगे सम्मानित

Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
above 90 percent voting poling booth employee will be honured
पडरौना में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। चार मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए लगातार स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिला प्रशासन के इस प्रयास को देखते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी 90 प्रतिशत मतदान वाले बूथों के कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए चार मार्च को मतदान होना है। लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में इस जिले में औसतन 55 से 60 फीसदी तक ही मतदान होता रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाया है। डीएम की अगुवाई में स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली के अलावा पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों पर भी कार्यक्रम आयोजित कराए जा चुके हैं। प्रशासन की इस पहल को अब राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का भी सहयोग मिलने लगा है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय की अगुवाई जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। रविवार को संघ की तरफ से विशुनपुरा ब्लॉक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शत प्रतिशत मतदान के लिए करवाने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही आम लोगों को भी जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय के अनुसार संगठन ने यह निर्णय लिया है कि जिस बूथ पर 90 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान होगा, वहां के कर्मचारियों को संगठन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इसलिए हर कर्मचारी को जागरूक रहकर कार्य करना होगा। इस दौरान विनोद, ध्रुव कुमार, शैलेेश  मिश्र, हरिंद्र तिवारी, बीके दीक्षित, दिनेश यादव, राणा प्रताप सिंह, दिलीप समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed