{"_id":"69cc3cc801854a812404b34e","slug":"abhishek-who-became-a-naib-tehsildar-was-welcomed-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148389-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नायब तहसीलदार बने अभिषेक का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नायब तहसीलदार बने अभिषेक का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। यूपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बने हैंसर बाजार निवासी चंद्रभूषण सोनी के पुत्र अभिषेक सोनी का मंगलवार को लोगों ने स्वागत किया। अभिषेक सोनी की प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा में हुई थी। इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर में उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण किया।
बीटेक की शिक्षा गाजियाबाद में लेने के बाद वह सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। जनवरी 2023 में उनका चयन लेखपाल पद पर हो गया, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। जून 2024 में अनुभाग अधिकारी दिल्ली में उनकी नियुक्ति हुई, जहां काम करते हुए वह सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे रहे। उनकी सफलता पर नगर पंचायत हैंसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि अभिषेक सोनी ने कठिन परिश्रम और मेहनत लगन के साथ जो मुकाम हासिल किए हैं। वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।