{"_id":"69eaba172e51367f1c03997e","slug":"abhinav-wants-to-serve-the-poor-by-becoming-a-doctor-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158619-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं अभिनव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं अभिनव
Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
इंटर में 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने पर अभिनव शर्मा को मिठाई ख
मंसाछापर। क्षेत्र के श्री महेंद्र प्रताप लाल स्काई इंटर कॉलेज, पड़रही के इंटरमीडिएट छात्र अभिनव शर्मा ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जैसे ही यह खुशखबरी परिवार में मिली तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिनव ने बताया कि वे नीट की तैयारी में लगे हैं। वे डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं।
अभिनव के पिता गुजरात के अहमदाबाद रहकर सिविल के कांटेक्टर हैं, जबकि मां सुमन देवी गृहणी हैं। अभिनव पिता के साथ रहकर अहमदाबाद में नीट की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बाद घर पर पांच से छह घंटे तक नियमित पढ़ाई करते हैं। कभी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नही लिया। मोबाइल का प्रयोग कभी-कभी करते हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने नियमित किताब से पढ़ाई की। उनकी इस सफलता पर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे पिछड़े क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अभिनव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।