{"_id":"69cc26c1f28d40fefb046d12","slug":"abhay-will-participate-in-the-national-youth-conclave-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157268-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में भाग लेंगे अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में भाग लेंगे अभय
Wed, 01 Apr 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी यूनिवर्सिटी) भुवनेश्वर में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में जिले के रहसू निवासी अभय प्रताप मिश्रा शामिल होंगे। वे वहां प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अभय ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले देश भर से चयनित युवा कोऑर्डिनेटर्स एवं वॉलंटियर्स शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उनका चयन उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, समर्पण और सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया है। इस कॉन्क्लेव में प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम में लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप, इंटरैक्टिव सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग गतिविधियाें के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि पर सदर विधायक मनीष जासवाल, शशिकांत, अजय, सागर पांडेय आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद