{"_id":"6a40304af658d3355003cc3c","slug":"aashvi-won-silver-at-the-skating-competition-in-bangkok-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162645-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंकॉक में स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंकॉक में स्केटिंग प्रतियोगिता में आश्वी ने जीता रजत
Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बैंकॉक में स्केटिंग प्रतियोगिता में मेडल के साथ आश्वी । सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर की बेटी आश्वी त्रिपाठी ने बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अभिषेक त्रिपाठी की पुत्री आश्वी त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। आश्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और कुशीनगर का गौरव बढ़ाया है।
आश्वी की इस उपलब्धि पर विधायक पीएन पाठक, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, अभिषेक तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी। सभी ने आश्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी वह देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।