फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aanganbadi workers performed budhi shudhi yagya

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers performed budhi shudhi yagya
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीएम और सीएम के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करीब 15 दिनों से अपनी मांगों को लेेकर आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रजिया आगा की अगुवाई में कप्तानगंज ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी आंदोलन कर रही हैं। शुक्रवार को इन लोगों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर अपना विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष रजिया आगा ने कहा कि अब आंदोलन को आक्रामक बनाया जाएगा। इस मौके पर सुषमा मिश्रा, मंजू मिश्रा, माधुरी सिंह, तारा देवी, अंजना देवी, मनोरमा तिवारी, कृष्णा पांडेय, किरन सिंह, निर्मला सिंह, मीरा देवी, सरोज लता, प्रतिभा मल्ल, उषा यादव, रीना देवी, कनक लता शर्मा, शशीकला, बबीता तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने रोका पोषाहार का वितरण
कोटवा बाजार। आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शुक्रवार को कोटवां बाजार में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोषाहार वितरण कार्य भी रोक दिया। आंदोलन स्थल पर पहुंचे खड्डा विधायक विजय कुमार दूबे को ज्ञापन सौंपा गया।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विजय कुमार दूबे ने कहा कि कार्य के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का मानदेय बहुत कम है।  इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जयलक्ष्मी, मीना, संयोगिता मिश्रा, सीता दूबे, उर्मिला देवी, नंदा देवी, सुमन गुप्ता, कमलावती देवी, सविता देवी, सुमन सिंह, मुन्नी श्रीवास्तव, शीला देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
फाजिलनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यहां के सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला राय की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन के दौरान किरन देवी, सुनीता सिंह, माया राय, ममता गुप्ता, देवन्ता देवी, प्रभावती देवी, किरन उपाध्याय, तारा देवी, सुमन देवी, बिन्दू यादव आदि मौजूद थीं।

सीडीपीओ कार्यालय पर दिन भर चला धरना
अमर उजाला ब्यूरो
जटहा बाजार। राज्य कर्मचारी बनाए जाने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। इन महिलाओं का कहना था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग निर्वाचन कार्य का भी बहिष्कार करेंगी।

ब्लॉक अध्यक्ष अनीता चौधरी की अगुवाई में सुबह 10 बजे ही ब्लाक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सीडीपीओ कार्यालय पहुंचीं और अपनी मांग के समर्थन में धरना पर बैठ गईं। यह धरना दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनीता चौधरी, संगीता देवी, नंदनी तिवारी, संगीता पांडेय, उमा देवी, बीना देवी, निर्मला, सीमा समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed