फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth was crushed by a Bolero for opposing the construction of a wall on a disputed land

Kushinagar News: विवादित जमीन पर दीवार बनवाने के विरोध पर युवक को बोलेरो से कुचला

Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A youth was crushed by a Bolero for opposing the construction of a wall on a disputed land
वारदात के बाद बेहोश पड़ा युवक। स्रोत-सोशल मीडिया   
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांगीटीकर गांव के विजेधरा टोला में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथपाई हो गई। इसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक युवक को बोलेरो से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसमें एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया और दो अन्य लोग घायल हो गए। परिजन घायल युवक को फाजिलनगर ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि चंद्रदेव तिवारी और श्रीराम सिंह के बीच सीलिंग की 12 डिसमिल भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बीच कई बार कहासुनी भी होती रहती थी। बुधवार को जब उस भूमि पर श्रीराम सिंह डायल 112 पुलिस टीम की उपस्थिति में दीवार चलाकर कब्जा कर रहे थे तो चंद्रदेव तिवारी ने जमीन को उनके पट्टे की बताकर विरोध शुरू किया। इसके बाद पुश्तैनी जमीन बताकर दीवार चला रहे श्रीराम सिंह पक्ष के लोगों और चंद्रदेव तिवारी के बेटे व्यास तिवारी के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां भारी संख्या में पहुंचे श्रीराम सिंह के रिश्तेदारों और चंद्रदेव तिवारी के पुत्र व्यास, सुभाष आदि के बीच विवाद हो गया। बिना किसी राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी के जब चंद्रदेव तिवारी के बेटे ने पुलिस को कब्जे की सूचना दी तो पुलिस ने नजरअंदाज किया। इस बीच थाने पर भी जाकर सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला और उग्र हुआ तो हाथापाई होने लगी।
चंद्रदेव के पुत्र व्यास ने बोलेरो से श्रीराम सिंह के दामाद किशुनदेवपट्टी निवासी कृष्णा सिंह (40) को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इसमें मौके पर मौजूद नंदकिशोर का कंधा फ्रैक्चर हो गया और रेनू देवी व शंभू को भी चोटें आईं। परिजन गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह को बाइक से फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद किसी ने पुलिस और एसडीएम को अफवाह भरी सूचना दी कि भूमि विवाद में तीन की मृत्यु हो गई है। इस बीच आनन-फानन में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर हल्का लेखपाल संतोष कुमार और अताउल्लाह अंसारी के साथ कानूनगो अयोध्या प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे।

इधर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। सक्रिय हुई पुलिस ने आनन फानन में दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed