फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth riding a bike hits a businessman, both injured

Kushinagar News: व्यवसायी को बाइक सवार युवक ने मारी ठोकर, दोनों घायल

Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike hits a businessman, both injured
फाजिलनगर। कस्बे के स्टेट बैंक के सामने पैदल जा रहे एक व्यवसायी को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के काजीपुर निवासी 35 वर्षीय रमेश गुप्ता पुत्र जगेसर कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है। वह रविवार को सुबह सर्विस लेन पर टहल रहा था कि स्टेट बैंक के सामने तेज गति आ रहा बाइक सवार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के किशुनदास पट्टी निवासी राजन अंसारी ने ठोकर मार दी और बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में रमेश गुप्ता और बाइक सवार राजन अंसारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed