{"_id":"64c2b9b3ceac0ef8bd0ddef4","slug":"a-youth-laydown-before-train-saved-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-2210-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चालक ने बचाई जान: ट्रेन के सामने लेटा युवक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक ने बचाई जान: ट्रेन के सामने लेटा युवक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Fri, 28 Jul 2023 01:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा।
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार को यात्री खड्डा रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन आने का एनाउंस स्टेशन अधीक्षक ने कर दिया। इसी दौरान एक शख्स पहुंचा और रेलवेे लाइन पर जाकर लेट गया। यह देखकर यात्री शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरा मच गई, जब आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पहुंचने वाली थी। एक युवक के रेलवे लाइन पर लेटने की सूचना मिलते ही जो जहां था, वहीं से उत्सुकतावश घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक और कर्मचारी भी पहुंच गए। लोगों के शोर मचाने पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी, जिससे युवक की जान बची। कुछ देर बाद युवक काे उसके घरवाले लेकर चले गए।
विज्ञापन
आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार को यात्री खड्डा रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन आने का एनाउंस स्टेशन अधीक्षक ने कर दिया। इसी दौरान एक शख्स पहुंचा और रेलवेे लाइन पर जाकर लेट गया। यह देखकर यात्री शोर मचाने लगे। इसके बावजूद युवक रेलवे लाइन से नहीं उठा। लोगों का इशारा देखकर ट्रेन चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अयान की मौत से खौफ: खेल-खेल में कार में बंद हो गया था मासूम, अब पड़ोसी बच्चों से कह रहे; कार में कोई खेल नहीं
विज्ञापन
इसके बाद कस्बा निवासी गुड्डू गुप्ता उसे रेलवे लाइन से उठाकर प्लेटफाॅर्म पर लाए और पानी पिलाए। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण अचानक ब्रेक लगने से किसी भी यात्री को कोई असुविधा नहीं हुई। ट्रेन चालक को यात्रियों ने धन्यवाद बोला।
युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गांव निवासी राम विवेक दुबे के रूप में हुई। सूचना पर उसके पिता पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है। इसकी तलाश गांव में की जा रही थी, लेकिन यहां पहुंच गया है।
स्टेशन अधीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि शख्स अचानक रेलवे लाइन पर लेट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण चालक ने रोक ली।
युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गांव निवासी राम विवेक दुबे के रूप में हुई। सूचना पर उसके पिता पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है। इसकी तलाश गांव में की जा रही थी, लेकिन यहां पहुंच गया है।
स्टेशन अधीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि शख्स अचानक रेलवे लाइन पर लेट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण चालक ने रोक ली।