फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth fell down in canal saved

Kushinagar News: खजुरिया नहर में युवक गिरा, गांव वालों का प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
a youth fell down in canal saved
युवक को दुकानदार ने बचाया, नहर में बह गई साइकिल
विज्ञापन

पुल का रेलिंग टूटने से कई लोग गिर चुके हैं नहर में
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। खजुरिया नहर पर बने पुल की रेलिंग टूटने से कई हादसे हो चुके हैं। शुक्रवार को भी साइकिल सवार एक युवक गिर गया। लोगों के प्रयास से उसकी जान किसी तरह बची। नाराज गांववालों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों को चेतावनी दी।
टेकुआटार-रामनगर मार्ग पर सोहसा चौराहे के पास से गुजरने वाली खजुरिया नहर से खजांची निवासी एक युवक सोहसा मठिया अपने रिश्तेदारी में आया था। शाम करीब छह बजे लौटते समय पुल पर उसकी साइकिल फिसल गई और नहर में जा गिरा। दुकानदार सुभाष कुशवाहा ने जान जोखिम में डालकर उसकी जान बचा ली, जबकि उसकी साइकिल नहर में बह गई। एक सप्ताह पूर्व भी एक युवक की नहर में गिरने से मौत हुई थी।
विज्ञापन

नाराज बाजार के दुकानदारों और गांववालों ने युवा नेता मंटू राव के नेतृत्व में पुल पर रेलिंग का निर्माण कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महंथ, मुन्ना, मनोज राव, मोनू, सुदर्शन, संजय, राजेंद्र सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बोधई राम ने बताया कि बहुत जल्द क्षतिग्रस्त रेलिंग का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed