फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in train

Kushinagar News: पुणे से घर आ रहे युवक की ट्रेन में मौत

Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
a youth died in train
15 दिन पहले ही पुणे कमाने गए थे मनोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंह मठिया निवासी एक युवक की पुणे से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर वह घर आ रहे थे। अभी करीब 15 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में पुणे गए थे।
इस गांव के निवासी मनोज पटेल (35) करीब 15 दिन पहले रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गए थे। वहां पहुंचने के कुछ दिन बाद से ही उनकी तबीयत खराब हो गई। दवा से सुधार नहीं हुआ तो साथ के अन्य युवकों ने घर लौट जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

शनिवार को उनके दोस्तों ने उन्हें पुणे में ट्रेन पर बैठा दिया। ट्रेन में घर आ रहे मनोज के पड़ोसी गांव का महेंद्र मिल गया। दोनों साथ घर आ रहे थे। महेंद्र ने बताया कि मनोज की हालत ट्रेन में काफी बिगड़ती जा रही थी। साथ रखी दवा देने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इटारसी स्टेशन के पास मनोज का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी मनोज के भाई संतोष को दी। यात्री की मौत होने की जानकारी पर इटारसी स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवा दिया। घर के लोग इटारसी के लिए निकल गए हैं। मनोज की मौत से मां उमरावती, पत्नी सरिता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed