फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 18 वर्षीय एक युवक को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर नंदनछपरा गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोटवा स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। खजुरी निवासी सरल गोंड (18) बृहस्पतिवार की रात बाइक से सिरसिया दीक्षित गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह मुख्य पश्चिम गंडक नहर की पटरी से जा रहे थे। अभी नंदन छपरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed