{"_id":"64594d7b17b8e382cf0b0d64","slug":"a-youth-died-in-accident-in-haryana-kushinagar-news-c-7-1-157728-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हरियाणा कमाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हरियाणा कमाने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। हरियाणा के यमुनानगर, जगाधरी कमाने गए थाना क्षेत्र के भठही बाबू निवासी 40 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार की शाम को उसका शव घर पहुंचा परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
भठही बाबू निवासी उग्रसेन गिरी (40) और उसका छोटा भाई संजय गिरी (38) दोनों करीब दो माह पूर्व हरियाणा राज्य के यमुनानगर, जगाधरी कमाने गए थे। तीन दिन पूर्व उग्रसेन कमरे से गायब हो गए थे। उसके बाद संजय ने उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार को संजय ने बड़े भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पता चला कि उग्रसेन का शव मोर्चरी हाउस में है। मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया।