फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died by current

Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट से युवक की मौत

Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
a youth died by current
आम तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से हुई मौत: मृतक प्रदीप सिंह की फाइल फोटो।संवाद
घर के पास पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था युवक
विज्ञापन

घटना के समय उसी पेड़ के नीचे सोए थे उसके पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर पालिका हाटा के छपरा भगत में मंगलवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे।
छपरा भगत निवासी विकास सिंह (24) अपने घर के पास हाईवे किनारे स्थित पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहे थे। उसी पेड़ के नीचे उनके पिता रामबदन सिंह खाट पर सोए हुए थे। पेड़ की डाल से सटकर हाईटेंशन तार की लाइन गुजरी हुई है। आम तोड़ने के दौरान विकास का बदन हाईटेंशन तार से छू गया। वह पेड़ की डाल पर ही अटके रह गए।
कुछ देर बाद पेड़ के नीचे सो रहे उनके पिता की नींद खुली तो देखे कि विकास पेड़ पर चढ़े हुए हैं और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है। उन्होंने विकास को कई बार आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो किसी अनहोनी की आशंका में वह बदहवास हो गए। उनके मुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी।
विज्ञापन

उसी समय वहां से गुजर रही मोहल्ले की एक महिला रामबदन सिंह को बदहवास हालत में देखकर उनके पास पहुंची तो पेड़ पर अटके पड़े विकास को देखकर चीख पड़ी। शोर सुन कर काफी लोग वहां जुट गए। बिजली कटवा कर विकास सिंह को अचेत हालत में पेड़ से उतारकर सीएचसी पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मची चीख-पुकार
विकास दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहते हैं। जबकि विकास अपने पिता के साथ घर पर रह कर खेती में हाथ बंटाते थे। उनकी मौत से पिता रामबदन सिंह बदहवास हो गए हैं। पूरे जीवन भर न भूल पाने वाली इस घटना पर उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। उनके मुख से एक ही बात निकल रही है कि जिस पेड़ के नीचे वह सो रहे थे। उसी पेड़ के ऊपर उनका बेटा हमेशा-हमेशा के लिए सो गया। इसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। रो-रो कर उनका और उनके परिवार के लोगों का बुरा हाल है। लोग भी उनके परिवार के लोगों को सांत्वना देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed