{"_id":"64594e4a2c4f3fa5060be168","slug":"a-youth-body-found-in-room-kushinagar-news-c-7-1-157842-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांशीराम आवास में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांशीराम आवास में मिला युवक का शव
Tue, 09 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रमोद की फाइल फोटो।संवाद
दिन में हुआ रूम पार्टनर से झगड़ा, रात में हो गई मौत
फोटो है।
कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कही जा रही बात
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से बताई गई है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चार वर्षों से रामकोला के कांशीराम आवास के एक कमरे में साथ रह रहे दो युवकों में दिन में झगड़ा हुआ और रात में उसमें से एक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह दम घुटने से बताई गई है। पुलिस उसके रूम पार्टनर की तलाश में है।
रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव के दीक्षित टोला निवासी 18 वर्षीय प्रमोद रामकोला नगर स्थित कांशीराम शहरी आवास में मेंहदीगंज के एक युवक के साथ चार वर्षों से रहकर ऑर्केस्ट्रा में नाचने-गाने का काम करता था। रविवार की रात उसका शव उस कमरे में फंदे से लटका मिला।
इसकी सूचना मृतक के पिता महेश ने रामकोला थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, साथ में रह रहे बबलू नाम के युवक की तलाश शुरू की तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। उसका पता भी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक की मौत दम घुटने से बताई गई है। उसने आत्महत्या की है।
कांशीराम आवास में आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों साथियों में किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हुआ था। उसके बाद मृतक का साथी बबलू कहीं चला। एक-दो घंटे बाद आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से चढ़कर देखा तो प्रमोद का शव छत में फंदे से लटका था। रोशनदान से अंदर जाकर उसे नीचे उतारा।
वाहन से पहले सीएचसी और उसके बाद जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके पिता को सूचना देकर भाग गया। तब से उसका पता नहीं चल रहा है। खोजबीन की जा रही है। जांच-पड़ताल में पता चला है कि दोनों लिव इन रिलेशन में थे।
आवंटियों ने अपना आवास दे रखा है किराए पर
रामकोला। कस्बे में बने कांशीराम शहरी आवासों में बाहरी लोगों को आवंटियों ने कमरे किराए पर दे दिए हैं। बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने से घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार की रात में प्रमोद ब्लॉक नंबर-16 के कमरा नंबर-180 में मृत पाया गया था। उसके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जिसके नाम से आवास आवंटित है, वह नहीं रह रहा है। ऐसे में जो लोग अपने नाम से आवंटित आवासों में नहीं रह रहे, उनका आवंटन निरस्त भी नहीं किया जाता। इस संबंध में कप्तानगंज के एसडीएम मोहम्मद जफर का कहना था कि अभियान चलाकर आवंटियों की जांच की जाएगी तथा कार्रवाई होगी।