{"_id":"67d5ca595be417ccdf0dd814","slug":"a-young-man-who-went-to-invite-his-friend-died-in-an-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133790-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दोस्त को दावत देने गए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दोस्त को दावत देने गए युवक की हादसे में मौत
Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। बड़हरा गांव निवासी 33 वर्षीय युवक होलिका दहन की शाम को मित्र को दावत देने गया था। बाइक की टक्कर उसकी मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बालक घायल हो गया। खबर मिलते ही त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार को होली की खरीदारी की। बच्चों के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल खरीद कर लाया। पत्नी मीरा सुबह पकवान बनाने की तैयारियों में जुटी रही। योगेंद्र शाम करीब 6 बजे अपने मित्र दुदही टैक्सी स्टैंड निवासी को दावत देने गया। वहां मित्र का तीन वर्षीय पुत्र चिप्स खरीदने की जिद करने लगा। योगेंद्र मित्र के बेटे को चिप्स खरीदने के लिए बाइक से लेकर पास की दुकान पर जा रहा था। दुदही टैक्सी स्टैंड पर पीछे से आ रही तेज गति से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि योगेंद्र और इसके दोस्त का बेटा सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने योगेंद्र की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।