{"_id":"6967f982a3a0398c700cd2d1","slug":"a-young-man-was-strangled-to-death-in-padrauna-sparking-outrage-among-the-people-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152753-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना में युवक की गला कसकर हत्या, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना में युवक की गला कसकर हत्या, लोग भड़के
Thu, 15 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
पडरौना। शहर के छुछिया गेट के पास बुधवार सुबह शहर के सरदार पटेल नगर निवासी 21 वर्षीय सोनू खरवार की संदिग्ध हालात में लाश मिली। उसका गला मफलर से कसा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। घरवालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला गला कसने से सोनू की मौत की पुष्टि हुई। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ लोगों का कहना है कि रात करीब 12 बजे सिनेमाहाल रोड के मोड़ पर युवक आपस में विवाद करते हुए दिखे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। बीच शहर में युवक की हत्या के बाद कोतवाली पुलिस को लेकर लोगों में आक्रोश था। लोग जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। पडरौना शहर के सरदार पटेल नगर निवासी कैलाश का 21 वर्षीय बेटा सोनू खरवार अमृतसर में काम करता था। रविवार को ही वह घर आया था। मंगलवार शाम को वह तिलक चौक पर अपने भाई सुनील के पास गया। रात करीब 10 बजे इसके बड़े भाई मिंटू और सुनील घर पहुंचे तो पिता कैलाश ने सोनू के बारे में पूछा। सुनील ने बताया कि वह चौराहे पर था, अभी आ जाएगा।
विज्ञापन
उसको लोगों ने फोन भी किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। घर वाले सो गए। सुबह करीब सात बजे लोगों ने छुछिया गेट के तिनकोनिया मकान के पास सोनू का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का गला मफलर से कसा हुआ था और मुंह से खून निकला था। इसके बाद युवक का शव लेकर लोग उसके घर पहुंच गए। सोनू का शव देख घर वाले चीखने लगे। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़ा करते हुए युवक की हत्या का आरोप लगाने लगे।
पुलिस ने परिजनों व मोहल्ले वालों को शांत कराया। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों का कहना था कि सिनेमाहाल मोड़ पर देर रात को युवक आपस में विवाद करते देखे गए थे।