फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man was stabbed in the stomach after a goat entered his house.

Kushinagar News: घर में बकरी घुसने पर युवक के पेट में घोंपा पहसुल

Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed in the stomach after a goat entered his house.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास में घर में बकरी घुसने पर उपजे विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में पहसुल घोंप दिया। परिजन घायल को दुदही सीएचसी पर ले गए। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक के पेट में फंसे पहसुल को निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम बांसगांव खास में एक पक्ष के सरल प्रसाद तथा दूसरे पक्ष के सोनू प्रसाद के बीच बकरी का बच्चा घर में जाने को लेकर बुधवार की देर शाम को विवाद हो गया। इसी बीच सोनू के पेट में युवक ने पहसुल घोंप दिया। इससे सोनू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजनों उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से कुशीनगर व कुशीनगर से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके पेट में धंसे पहसुल को निकाला। उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। प्रथम पक्ष के सरल प्रसाद की तहरीर पर सोनू, किशन, आशा, प्रियंका एवं चनरी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की सावित्री देवी की तहरीर पर सरल प्रसाद, सूरज, संदेश, सरिता, मैंना देवी, आदित्य पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed