फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man from Mathauli died after falling from the 17th floor in Mumbai

Kushinagar News: मुंबई में 17वीं मंजिल से गिरकर मथौली के युवक की मौत

Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man from Mathauli died after falling from the 17th floor in Mumbai
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली सरदार वल्लभभाई पटेल नगर निवासी शब्बीर असारी उर्फ चुन्ने (18) की मुंबई में ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जैसे ही उसका शव घर पहुंचा परिजनों में चीख-पुकार मच गई। करीब दो माह पूर्व शब्बीर रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था। वहां फर्नीचर का काम सीख रहा था। बताया जाता है कि 10 सितंबर को 17वीं मंजिल पर काम करते समय अचानक खिड़की से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मुंबई पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को फ्लाइट से लेकर शुक्रवार सुबह मथौली पहुंचे। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो भाइयों में शब्बीर छोटा था। सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed