फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man died in Israel after being crushed under a crane

Kushinagar News: क्रेन के नीचे दबने से युवक की इजरायल में मौत

Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man died in Israel after being crushed under a crane
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव नदवाविशुनपुर निवासी एक युवक इजरायल में काम करते समय क्रेन के रोपवे के नीचे दब गया। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रही रहे थे कि उसी दौरान घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। नदवाबिशुनपुर निवासी 46 वर्षीय जीतबहादुर सिंह करीब छह माह पहले इजराइल गए हुए थे। उन्हें इजरायल की भारत सरकार से कामगारों की मांग पर भेजा गया था। वे वहां इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। रविवार को क्रेन से शिलापट्ट उठाया जा रहा था, उसी दौरान भार अधिक होने से काम करने के दौरान क्रेन का रोपवे टूट गया। उसके चपेट में आकर जीत बहादुर सिंह समेत अन्य कई मजदूर उसके नीचे दब गए। मौजूद लोग सभी घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे उसी दौरान जीतबहादुर समेत अन्य कई श्रमिकों की घटना मौत हो गई। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया। पत्नी अनीता रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। जीत बहादुर के चार संतान हैं। इसमें दो पुत्र और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed