{"_id":"696fe2a8f01c404b210cfe7e","slug":"a-young-man-died-in-a-truck-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153143-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 21 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी/सपहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित खरदर पुल के पास मंगलवार की दोपहर को एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां पहुंचे आसपास के लोग घायल युवकों को अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं मौका देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। म़तक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
मंगलवार की दोपहर तुर्कपट्टी की तरफ से कसया की ओर एक ट्रक तेज गति से जा रहा था। अभी ट्रक खरदरपुल के पास पहुंचा था कि एक बाइक सवारों को पीछे से ठोकर लग गई। इससे बाइक सवार पुरानी सब्जी मंडी गोरखपुर थाना गोरखनाथ निवासी संदीप चौहान (20) और दोघरा थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी निवासी अमन तिवारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोग घायलों को अभी अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर रहे थे कि संदीप चौहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस घायल अनिल को कसया सीएचसी भेजवाई और मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अमन के परिजनों ने बताया कि संदीप, अमन तिवारी का मित्र था। वे दोनों पुरानी सब्जी मंडी गोरखपुर में रहते थे।
विज्ञापन
संदीप कारपेंटर का कर करता था। वह अपने मित्र अमन तिवारी के साथ दोघरा आया था। वहां से गोरखपुर लौट रहे थे।