{"_id":"697137b962c31c819e0276e1","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-truck-loaded-with-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-153223-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Thu, 22 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। हरिटोला के पास हाईवे की सर्विस लेन पर गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान ज्ञान गुप्ता (32) निवासी कटाई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार के रूप में हुई। हादसे के बाद युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त संभव हो सकी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार ज्ञान गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में सहारनपुर गया हुआ था और चार दिन पहले घर लौटने के लिए निकला था।
बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जिस कारण रास्ते में ही कहीं उतरकर भटक गया। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल ट्रक और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।