{"_id":"69839e8e46004330540bc119","slug":"a-young-man-consumed-poison-due-to-love-affair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-154118-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
Thu, 05 Feb 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार को प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजन उसे कसया सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी इलाज कर जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही मुहल्ले में सनसनी फैल गई। फिलहाल युवक की हालत में कुछ सुधार बताई जा रही है ।
घटना की सूचना मिलते ही हाइवे प्रभारी चौकी इंचार्ज विवेक सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से युवक की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में युवती के परिजनों ने लगभग एक सप्ताह पूर्व कसया थाने में तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था, जो अब इस गंभीर घटना में बदल गया।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।