{"_id":"6495e8a1e0134843290d3c74","slug":"a-young-girl-eaten-poision-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-487-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जहर खाने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जहर खाने से युवती की मौत
Sat, 24 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हासखोर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के हासखोर की एक युवती ने शुक्रवार काे जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन पहले सुकरौली पीएचसी पर ले गए। फिर वहां से जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हासखोर गांव के निवासी रामदवन गौड़ के घर में हुए पारिवारिक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उनकी पुत्री शिब्बू ने आहत होकर कोई जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीक के सुकरौली पीएचसी पर ले गए गए। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत बिगड़ते देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।