{"_id":"64c2b7ac61bf01f82408cd04","slug":"a-young-girl-body-found-in-canal-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2248-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में डूबने के चार दिन बाद मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में डूबने के चार दिन बाद मिली युवती की लाश
Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खड्डा के पास नहर में गिरी युवती की लाश चार दिन बाद रामकोला थाना क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में रामपुर रजबहा फाटक पर मिली। उसकी मां ने महराजगंज जिले के निचलौल थाने में चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पहले यह बात सामने आई थी कि निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी न होने से नाराज युवती खड्डा नहर में कूद गई थी। उस मामले में पुलिस ने बुधवार को युवती की मां की तहरीर पर आरोपी प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को घटना के चार दिन बाद रामकोला थाना क्षेत्र में पश्चिमी गंडक नहर के रामपुर रजबहा फाटक पर उसका शव मिला। रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।