फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman walking home was hit by a bike and died

Kushinagar News: पैदल घर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A woman walking home was hit by a bike and died
तरयासुजान। क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक महिला गोपालपुर चौराहे पर रुपया निकाल कर वापस पैदल घर जाते समय तमकुहीराज सिसवा नाहर मार्ग पर तमकुहीराज से सिसवा नाहर की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार देर रात्रि को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी भानमती देवी पत्नी स्व. रामजीत पटेल (50 ) शनिवार को रात करीब आठ बजे गोपालपुर चौराहा स्थित सहज जन सेवा केंद्र से गृहस्थी कार्य के लिए रुपये निकाल कर पैदल घर लौट रही थी कि ब्रह्मस्थान के पास तमकुहीराज की तरफ से सिसवा नाहर की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने जोरदार ठोकर मार दी। इससे महिला मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी तमकुही राज ले गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात्रि मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज कर पुलिस आवश्यक करवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed