फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman and a child sitting on the side of the service lane were crushed by a car.

Kushinagar News: सर्विस लेन के किनारे बैठी महिला और बच्चे को कार ने कुचला

Wed, 19 Jun 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
A woman and a child sitting on the side of the service lane were crushed by a car.
कप्तानगंज। कस्बे के बंदेलीगंज के निकट गर्मी से निजात पाने के लिए सड़क किनारे तीन वर्षीय बालक के साथ बैठी महिला को तेज रफ्तार की कार ने डिवाइडर पार कर कुचल दिया। गंभीर रूप से दोनों घायलों को लोगों ने सीएचसी पर पहुंंचाया, जहां बच्चे की मौत हो गई, जबकि घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

बंदेलीगंज गांव अमरनाथ के परिजन मंगलवार को दरवाजे पर पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 की सर्विस लेन के किनारे पेड़ की छांव में गर्मी से निजात पाने के लिए बैठे थे। शाम पांच बजे रामकोला की तरफ से तेज तरफ से आ रही कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर को तोड़ते हुए नीम के पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दी। इसमें तीन वर्षीय अमरनाथ का बेटा राज और इसके घर रिश्तेदारी में आई 30 वर्षीय सीमा पत्नी संदीप घायल हो गई। बाकी लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने दोनों को कप्तानगंज सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां राज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज में सीमा का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि कार की चपेट में आने से राज की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed