{"_id":"694310ddb829413bb6057cd9","slug":"a-wanted-gangster-who-had-been-on-the-run-for-three-years-has-been-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150912-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन साल से फरार इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन साल से फरार इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे गैंगस्टर व गो तस्करी के मामले के 25 हजार के इनामी आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर बरवापट्टी थाने में गैंगस्टर और पटहेरवा थाने में गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी निवासी आदर्श कुमार सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में बरवापट्टी थाने मे गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2022 में ही पटहेरवा थाने में उसके खिलाफ गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। सेवरही पुलिस उसे काफी दिन से तलाश कर रही थी। बुधवार को सेवरही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तमकुहीराज स्थित ओभरब्रिज के पास है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई सेवरही पुलिस ने एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय की अगुवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।
सेवरही थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सेवरही थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन