{"_id":"68434c2f3d4f71d2e9020ad4","slug":"a-truck-caught-fire-while-moving-on-the-highway-the-driver-saved-his-life-by-jumping-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139025-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 07 Jun 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
आग से जलता ट्रक। संवाद
सपहा/मल्हूडीह। बरवा जंगल के एक पेट्रोल के पास हाईवे पर शुक्रवार की शाम को चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे एक लेन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। चालक किसी तरह कूदकर जान बचाया।
एनएच 28 पर फाजिलनगर से कसया की ओर जा रहे खाली ट्रक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने ट्रक रोककर और केबिन से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक में आग लगने से वाहन का केबिन जलकर खाक हो गया। ट्रक को जलते हुए देख आस पास के लोग और राहगीर दंग हो गए। ट्रक ड्राइवर हरियाणा निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह माल लेकर नागालैंड से चंडीगढ़ जा रहा था। अचानक ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।