यूपी में दर्दनाक हादसा: मंदिर परिसर में बैठे लोगों पर गिरी पेड़ की डाली, पूर्व सभासद समेत दो की मौत, तीन घायल
हादसे की खबर मिलते ही शहर के लोगों की भीड़ जुट गई और घर वालो में चीख पुकार मच गई। सीओ अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि अचानक नीम की डाली टूटने से दो लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कुशीनगर स्थित पड़रौना के इंदिरा नगर में सातों रे बहिनिया मंदिर परिसर में बैठे लोगों पर अचानक नीम के पेड़ की डाली शनिवार की रात गिर गई। इसमें पूर्व सभासद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पुजारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज कुशीनगर में चल रहा है। एहतिहात के तौर पर कोतवाली और रविन्द्र नगर पुलिस मौके ऑफ मेडिकल कालेज पर तैनात कर दी गई।
शहर के इंदिरा नगर वार्ड निवासी पूर्व सभासद कृष्णा पटेल (50), छोटेलाल श्रीवास्तव (49), कन्हैया प्रसाद, विश्वनाथ मंदिर के पुजारी के साथ रोज की तरह मंदिर कैम्पस में बैठकर आपस में बात कर रहे थे। रात करीब 9.30 बजे अचानक मंदिर कैम्पस में लगा आलीशान नीम के पेड़ की डाली टूटकर इन लोगों के ऊपर गिर गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे और पेड़ को किनारे कर घायलों को निकाल और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पूर्व सभासद कृष्णा पटेल की मौत हो गई। बाकी घायलों को लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने छोटेलाल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुजारी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही विश्वनाथ, कन्हैया प्रसाद मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।
हादसे की खबर मिलते ही शहर के लोगों की भीड़ जुट गई और घर वालो में चीख पुकार मच गई। सीओ अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि अचानक नीम की डाली टूटने से दो लोगों की मौत हो गई। एहतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।