फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A total of 31 women who did a remarkable job were honored

उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाएं हुईं सम्मानित।

Fri, 09 Mar 2018 12:09 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
A total of 31 women who did a remarkable job were honored
उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाएं हुईं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसपी और उनकी पत्नी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुल 31 महिलाओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत एसपी यमुना प्रसाद और उनकी पत्नी अंविता प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज के साथ-साथ परिवार में भी महिलाओं व पुरुषों के बीच के भेदभाव को मिटाना होगा। ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस का परिचय देते हुए अपने दायित्वों का निवर्हन कर सकें।  इस कार्यक्रम में एसपी और उनकी पत्नी ने प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित 11 महिला आरक्षी, दो महिला होमगार्ड व 13 अन्य महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के दौरान सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक महिपाल सिंह, पीआरओ गोपाल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना विभा पांडेय सहित अन्य संस्थाओं से आयीं महिलाएं, छात्राएं व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed