फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A tanker hits a bike, a teenager dies after being crushed under the wheels, causing commotion.

Kushinagar News: टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से किशोरी की मौत, हंगामा

Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A tanker hits a bike, a teenager dies after being crushed under the wheels, causing commotion.
- सपहा चौराहे पर हुआ हादसा, नाराज लोगोें ने सड़क जाम कर करीब डेढ़ घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी।

सपहा। कसया थाना क्षेत्र के पंडित राजमंगल पांडेय नगर के सपहा चौराहे पर रविवार शाम करीब पांच बजे तेल टैंकर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी 13 साल की बच्ची बाइक से गिर कर टैंकर के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संदीप कुमार के आश्वासन पर लोग शांत हुए और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हुआ। इस कारण वहां लंबा जाम लग गया था।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर-तीन संत गाडगे नगर के टोला बेनुआपुर निवासी संतोष कुमार 13 वर्षीय बेटी सोनम को लेकर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रविवार को दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब करीब पांच बजे सपहा चौराहा पर संतोष सब्जी खरीदने के लिए रुक गए। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी। सोनम उसी पर बैठी थी। इसी दौरान कसया की ओर से तुर्कपट्टी जा रहे एक तेल टैंकर ने उस बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी सोनम नीचे गिर गई और टैंकर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि चौराहे पर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़ कर आधी रह गई है, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बच्ची की मौत और हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तीन दिन के अंदर चौराहे से अतिक्रमण हटवाने तथा नियमानुसार बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया और शव पुलिस के हवाले किया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक सपहा-तुर्कपट्टी मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद टैंकर चालक वहां से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed